Feb 22, 2013, 11:55PM IST
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी दोस्त मनीषा कोइराला को सरप्राइज दिया। सलमान पिछले काफी समय से बीमार मनीषा से मिलने पहुंचे। सक्सेसफुल सर्जरी के बाद मनीषा आजकल न्यूयार्क में आराम कर रही हैं।
यह सुनने में आ रहा है कि सलमान अपनी दोस्त मनीषा की खराब तबियत को लेकर काफी परेशान थे। सलमान ने मनीषा के साथ दो घंटे बिताए। सलमान उनके लिए फूलों का बुके और फ्रूट्स भी लेकर गए थे।
अचानक मिलने पहुंचे सलमान को देखकर मनीषा काफी खुश थीं। फिलहाल मनीषा की तबियत में सुधार है और वो जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगीं।
सलमान और मनीषा पुराने दोस्त हैं और वे खामोशी, संगदिल सनम और मझदार जैसी फिल्मों में साथ-साथ काम कर चुके हैं।
इंडस्ट्री में मददगार इंसान के तौर पर मशहूर सलमान ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि वह काफी नेकदिल शख्स हैं।