हिसार, 2 मार्च, 2013 : हरियाणा जनहित कांग्रेस (बी एल) के वरिष्ठ नेता एवं नलवा हलका प्रभारी प्रवीण बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस के दिन अब गिनती के बचे हैं तथा प्रदेश की जनता बेसब्री से लोकसभा व विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रही हे। उन्होंने दावा किया कि हजकां-भाजपा गठबंधन ऐतिहासिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश से इनेलो की राजनीतिक कहानी खत्म हो चुकी है। प्रवीण बिश्नोई ने शनिवार को नलवा हलके के गांव मिंगनीखेड़ा, मात्रश्याम, साहपुर, लुदास, न्योलीकलां समेत विभिन्न गांवों में ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनीं। दौरे के दौरान सुरजीत, चांदीराम, राजेन्द्र नायक ने अपने साथियों सहित इनेलो छोडक़र हजकां में शामिल होने की घोषणा की। प्रवीण बिश्नोई ने कहा कि देश में घोटालेबाजों व भ्रष्टाचारियों की सरकार है। वहीं हुड्डा सरकार भी केंद्र सरकार का अनुसरण करते हुए काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन को जनता ने दिल से अपना लिया है। उन्होंने कहा कि इनेलो ने हरियाणा में आंतक व भय का वातावरण बना दिया था, जबकि हुड्डा सरकार ने सूबे में अपराध, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में हजका-भाजपा की सरकार बनेगी चौ. कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे। हजकां नेता ने कहा कि बजट में युवाओं, किसानों, व्यापारियों समेत हर वर्ग की पूरी तरह से अनदेखी की गई है तथा ऐसी घोषणाएं की गई हैं, जो कभी भी पूरी नही होंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिवाय क्षेत्रवाद, भ्रष्टाचार के सिवाय लोगों को कुछ नहीं दिया और अब लोग बदलाव के मूड में हैं। उन्होंने कहा कि चौ. भजनलाल के शासनकाल में विकास की बुलंदियों को छूने वाला हरियाणा प्रदेश बर्बादी की ओर बढ़ता जा रहा है। अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कांग्रेस ने राज्य को क्षेत्रवाद तथा जातिवाद के जहर में घोल दिया है। आने वाले लोकसभा व विधानसभा में कांग्रेस को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि लोग अब स्वच्छ राजनीति तथा साफ छवि के नेता को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हंै, क्योंकि लोगों में भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले नेताओं के प्रति भारी रोष है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह पनिहार, सूबे सिंह आर्य, रत्न फोगाट, फूल कुमार, महावीर गावडिय़ा, सुरेश सरपंच, हवा सिंह जिला पार्षद आदि उपस्थित थे।