जींद, 3 मार्च: हरियाणा जनहित कांग्रेस (बी एल) के अध्यक्ष व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि इनेलो पोल खोलो अभियान नहीं बल्कि झूठ बोलो अभियान चला रही है क्योंकि इनेलो की पोल माननीय अदालत पहले ही खोल चुकी है। अब तो बचे-खुचे इनेलो वाले झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने की असफल कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं। सांसद कुलदीप बिश्नोई रविवार को जींद में रमेश सैनी द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इन जनसभा में वरिष्ठ बसपा नेता रमेश सैनी, वरिष्ठ इनेलो नेत्री सुशील मलिक, अशोक मलिक, कांग्रेसी नेता हैडमास्टर सूबे सिंह, चन्द्र सिंह संगतपुरा ने अपने समर्थकों सहित हजकां में शामिल होने का ऐलान किया। शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि प्रदेश का भविष्य युवा, संघषशील, ऊर्जावान व साफ सुथरी छवि के नेता कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में ही सुरक्षित है। वे स्व. चौधरी भजनलाल के आदर्शों पर चलकर प्रदेश की 36 बिरादरी और हर क्षेत्र को भरपूर मान-सम्मान देते हैं। उन्होंने कहा कि हजकां अध्यक्ष लंबे समय से जनहितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब इस लड़ाई में हम उनके साथ हैं।
हजकां अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता हजकां-भाजपा गठबंधन में आस्था जता चुकी है और आने प्रदेश में अगली सरकार हजकां-भाजपा की होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्ट व लुटेरों का टोला बन चुकी है और भूपेन्द्र हुड्डा की नीतियों से उनके मंत्री, सांसद, विधायक ही दुखी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों के शासनकाल में हुड्डा ने प्रदेश में क्षेत्रवाद, जातिवाद का जहर घोला है तथा प्रदेश के किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी हितों पर कुठारातघात किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इनेलो के भ्रष्टाचार की पोल जनता और माननीय अदालत में खुल चुकी है, उसी तरह से कांग्रेस की पोल जनता के बीच तो खुल चुकी है और अगर कांग्रेसी नेताओं के भ्रष्ट कारनामों की जांच करवाई जाए तो अदालतों में इनकी पोल खुल जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हजकां व भाजपा का काफिला बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के हर क्षेत्र में इनेलो व कांगे्रस छोडक़र नेता व कार्यकर्ता हजकां में शामिल हो रहे हैं। जनता राज्य में ईमानदार व पारदर्शी सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर जनता के सहयोग व भाजपा के आशीर्वाद से उन्हें मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला तो वे प्रदेश में समान विकास, समान रोजगार देने के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश को एक मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करने का काम करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक, पं. रामजीलाल, पूर्व विधायक सूबे सिंह पूनिया, पूर्व विधायक राकेश कंबोज, जिलाध्यक्ष के.के. मिश्रा, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष डॉ . राज सैनी, सुभाष श्योराण, शिव कुमार भारद्वाज, जोगेन्द्र कालवा, रमेश बजाज, गायत्री देवी, जयकिशन सैनी, नंद किशोर गोयल, भीष्म वशिष्ठ, राजबीर शर्मा, महावीर पोली, अशोक कपूर, जितेन्द्र कुंडू, राजेन्द्र वर्मा, रमेश ढिगाना, आशा वाल्मीकि, अनिल गालव, रोशन खांडा, बिल्लू शंडील, धर्मपाल सिंह, नरेन्द्र बाता आदि उपस्थित थे।