बहल में भी रहा राष्ट्रव्यापी हड़ताल का खासा असर

21/02/2013 13:51

बहल : ट्रेड कर्मचारी यूनियन व विभिन्न संगठनो के आह्वान पर प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पहले दिन अच्छा खासा असर दिखाई पड़ा। हड़ताल के चलते बिजली-पानी, शिक्षा-चिकित्सा, परिवहन व बैंकिंग सेवाऐं बाधित रखी गई। हड़ताली कर्मचारी सुबह होते ही बिजली बोर्ड प्रागण में एकत्रित होने शुरू हो गये तथा 9 बजे तक संख्या अच्छी खासी हो गई। हड़ताल को अखिल भारतीय किसान सभा,विभिन्न मजदूर संगठन,आगनबाड़ी,आशा वर्कर,मीड डे मील कर्मचारी,कच्चे कर्मचारी,अल्पकालीन कर्मचारी,ठेका आधारित कर्मचारी सहित अन्य संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। बैंक व एटीएम बंद होने की वजह से उपभोक्ताओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। परिवहन सेवाओं के बंद रहने की वजह से सवारियों को दिक्कत उठानी पड़ी और निजी वाहन चालकों ने चादी तोड़ी। सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान अनिल श्योराण, वरिष्ठ उपप्रधान गुलाबचंद शर्मा, सचिव राजेश, फूलसिंह, डा.राजवीर सिंह, अध्यापक संघ के जगदीश झाझड़िया, प्रधान चरण सिंह पूनिया, नरेश, मा.सतवीर सागवान, सुरेश एसएसए, चंद्रपाल, मा.बाबूलाल लाम्बा, नरेश शर्मा, राजकुमार जूई, संदीप शर्मा, अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश सचिव कामरेड दयानंद पूनिया, सुशील कुमार, रामप्यारी, भतेरी, सरोज, सुनीता, बदामा, रामरती, मा.रामफल, मा.बलवान सिंह, मा.सुभाष, जगदीश माली, फते सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी व लोग मौजूद थे।