कुछ ओर खबरे

बार्ड-5 से पंजाबी महापंचायती उम्मीदवार के रूप में प्रेम कुमार कालड़ा को घोषित किया

हिसार।   हरि नगर स्थित भाईचारा सेवा समिति के प्रधान प्रेम ·कुमार कालड़ा को विभिन्न समुदाय के लोगों ने आगामी नगर निगम चुनाव में बार्ड नम्बर -5 से पंचायती उम्मीदवार के रूप में घोषित किया है। इस संदर्भ में भाईचारा चौक में बैठक आयोजित कि गई, जिसमें पंजाबी महापंचायत ·के उप-प्रधान रहे।  हंसराज ढींगड़ा ने उनको सशक्त और क्षेत्र ·के लोगों कि समस्याओं को दूर करने केलिए योग्य प्रत्याशी करार दिया। बैठक में पंचायती उम्मीदवार के रूप में घोषणा के  उपरांत प्रेम...

हरियाणा जनहित कांग्रेस (बी एल) पेट्रोल व डीजल की बढ़ाई गई कीमतों को वापिस लिए जाने की मांग को लेकर शहर में साईकिल यात्रा निकाली

हिसार, 4 मार्च, 2013 : हरियाणा जनहित कांग्रेस (बी एल) की जिला कार्यकारिणी ने सोमवार को पेट्रोल व डीजल की बढ़ाई गई कीमतों को वापिस लिए जाने की मांग को लेकर रोष स्वरूप शहर में साईकिल यात्रा निकाली तथा महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। कैमरी रोड़ स्थित पार्टी के जिला कार्यालय से वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद पं. रामजीलाल ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। हजकां जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह पनिहार के नेतृत्व में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता साईकिल पर सवार...

कर्जा लेना पड़ा भारी

हिसार (4 March 2013 ):  सीमा का कहना था कि वह अपनें पति से कह रही थी कि मुझे मर जाने दो, नामुराद कैंसर है, क्या पता कितने दिन जी पाऊंगी लेकिन वह नहीं माने, उन्होंने मेरे ऑप्रेशन के लिए 40 हजार रुपए बलदेव से करीब 2 साल पहले कर्ज ले लिया। उन्हें क्या पता था कि कर्ज देने वाले उनके साथ ऐसा खेल खेलेंगे कि जिंदगी तबाह हो जाएगी। आत्महत्या करने वाले व्यापारी अनिल की पत्नी सीमा ने रोते हुए अपना दर्द बयां कर रही थी। आंखों से आंसू थे कि थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वह...

इनेलो चला रही है झूठ बोलो अभियान वरिष्ठ बसपा नेता रमेश सैनी, इनेलो नेत्री सुशीला मलिक हजकां में शामिल--कुलदीप बिश्नोई

जींद, 3 मार्च: हरियाणा जनहित कांग्रेस (बी एल) के अध्यक्ष व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि इनेलो पोल खोलो अभियान नहीं बल्कि झूठ बोलो अभियान चला रही है क्योंकि इनेलो की पोल माननीय अदालत पहले ही खोल चुकी है। अब तो बचे-खुचे इनेलो वाले झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने की असफल कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं। सांसद कुलदीप बिश्नोई रविवार को जींद में रमेश सैनी द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इन जनसभा में वरिष्ठ बसपा नेता रमेश...

कांग्रेस सरकार के दिन गिनती के कुलदीप बिश्नोई होंगे प्रदेश के अगले सीएम--प्रवीण बिश्नोई

हिसार, 2 मार्च, 2013 : हरियाणा जनहित कांग्रेस (बी एल) के वरिष्ठ नेता एवं नलवा हलका प्रभारी प्रवीण बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस के दिन अब गिनती के बचे हैं तथा प्रदेश की जनता बेसब्री से लोकसभा व विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रही हे। उन्होंने दावा किया कि हजकां-भाजपा गठबंधन ऐतिहासिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश से इनेलो की राजनीतिक कहानी खत्म हो चुकी है। प्रवीण बिश्नोई ने शनिवार को नलवा हलके के गांव मिंगनीखेड़ा, मात्रश्याम, साहपुर, लुदास, न्योलीकलां...

Items: 1 - 5 of 9
1 | 2 >>

आसपास कि ताजा खबरे

कल हो सकती है बारिश

14/02/2013 18:38
हिसार : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने 15 से 17 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। वैज्ञानिकों ने किसानों को गेहूं की फसल में इस समय के बीच सिंचाई न करने तथा सरसों, चना व अन्य फसलों में दवाइयों का छिड़काव न करने की सलाह दी है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.6 व न्यूनतम तापमान 6:5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में मौसम खुश्क रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 15 से 17 फरवरी के बीच आंशिक बादलवाई व गरज...

खेलों में हरियाणा ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई : हुड्डा

14/02/2013 16:46
रोहतक : हरियाणा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल क्षेत्र में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रदेश की प्रगतिशील खेल नीति तथा पदक लाओ, पद पाओ परपरा ने हरियाणा के खिलाड़ियों में जोश भर दिया है और इसके सकारात्मक परिणाम आए हैं। प्रदेश सरकार खेल के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कही। वे बृहस्पतिवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने...
Items: 16 - 17 of 17
<< 1 | 2 | 3 | 4