बातेँ करु देश की

18/02/2013 14:27

बातेँ करु देश की या फिर ताजमहल बनवाऊँ मैँ

होठ गुलाबी नयन झील कैसे गीत देश के गाऊँ मैँ

योवन भटक गया देश का जाने कौन से सपनो मेँ

प्रेम राग सीने मेँ आग राह कौन सी जाऊँ मैँ

दिल कहता है हीर ढूँढ लूं ,जुल्फोँ मेँ तकदीर ढूँढ लूं

रांझा मुझे बना दे जो ,ऐसी एक तस्वीर ढूंढ लूं

देखे नयन ख्वाबोँ मेँ उसको और गीत उसी के गाऊँ मैँ

प्रेम राग सीने मेँ आग राह कौन सी जाऊं मैँ