पूरे होंगे स्व. ओपी जिन्दल के अधूरे सपने : सावित्री

पूरे होंगे स्व. ओपी जिन्दल के अधूरे सपने : सावित्री
ऊषाकाल संवाद केंद्र, हिसार
विधायक एवं पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा है कि स्व. ओपी जिन्दल के अधूरे सपने पूरे होंगे। हिसार के विकास के लिए किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वे बृहस्पतिवार को जिंदल हाउस में लोगों की समस्या सुन रही थीं।
उन्होंने कहा कि हिसार विधान सभा क्षेत्र में चारों तरफ विकास कार्य तीव्रता से जारी है। हरियाणा सरकार की तरफ से विकास के लिए खजाने में कोई कमी नहीं है। काग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के आशीर्वाद से सभी कार्य होंगे, उनका इस हलका पर विशेष आर्शीवाद है। इस हलके ने विकास के मामले में काफी तरक्की की है। सावित्री कंदल ने कहा कि हिसार को ग्लोब मॉडर्न देखना चाहती हूं वो हर हालत में बनकर रहेगा। देश के मानचित्र पर विकास के मामल में हिसार विधानसभा क्षेत्र अलग से दिखाई देगा इसके लिए हमारा प्रयास जारी है। हिसार विधानसभा में आइटीआइ, छात्रावास, कॉलेज और विश्वविद्यालय का बनना यहा के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हिसार विधान सभा क्षेत्र के तमाम मतदाता हमारे परिवार का एक हिस्सा है उनकी भलाई के लिए मैं कोई भी कमी नहीं आने दूंगी। उनके लिए मेरे घर के दरवाजे हमेशा के लिए खुले है। इस अवसर पर लोगों की समस्या सुनी और मौके पर ही तमाम समस्याओं का निपटारा करवाया। इस अवसर पर जिला काग्रेस के शहरी अध्यक्ष वेद रावल, काग्रेस के जिला महासचिव भूपेंद्र गंगवा, सामाजिक कार्यकत्तरा ललित भारद्वाज, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य सज्जन शर्मा, नरेश परूथी, विक्टर डेविड, जिला प्रेस सचिव राजेंद्र अग्रवाल आदि संख्या में लोग उपस्थित थे।